बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में फरार तीसरे आरोपी की हुई पहचान; उसकी मां का सामने आया बयान
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में फरार चल रहे तीसरे आरोपी की पहचान शिव कुमार के रूप में हुई है और वह उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है। शिव की मां ने बताया, "हम तो यही जानते थे कि बेटा पुणे में भंगार का काम करता है, मुझे नहीं पता कि वह मुंबई में क्या कर रहा था?"