बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में चौथे आरोपी की हुई पहचान: मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस ने बताया है कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में चौथे आरोपी की पहचान जीशान अख्तर के रूप में हुई है। वहीं, मामले में कोर्ट ने आरोपी गुरमैल सिंह को 21 अक्टूबर तक मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया है। गौरतलब है कि शनिवार को बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।