बाबर आज़म को आउट करने के बाद हार्दिक पंड्या ने उन्हें दिया सेंड-ऑफ

भारतीय ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या ने रविवार को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच में पाकिस्तानी बल्लेबाज़ बाबर आज़म को आउट करने के बाद उन्हें सेंड-ऑफ दिया। बाबर के पविलियन की ओर लौटने के दौरान हार्दिक 'बाय, बाय' का इशारा करते दिखे। गौरतलब है, मैच में बाबर 26 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए।

Load More