बाबर आज़म ने ओलंपिक्स में गोल्ड जीतने वाले नदीम के गलत अकाउंट को किया टैग, हुए ट्रोल

पाकिस्तान के बल्लेबाज़ बाबर आज़म ने पेरिस ओलंपिक्स में जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम को स्वर्ण पदक जीतने की बधाई दी है। हालांकि, बाबर ने अपने ट्वीट में नदीम के गलत अकाउंट को टैग कर दिया जिसको लेकर उनको ट्रोल किया गया है। गौरतलब है कि ओलंपिक्स में व्यक्तिगत रूप से गोल्ड मेडल जीतने वाले नदीम पाकिस्तान के पहले ऐथलीट हैं।

Load More