बाबर को क्यों नहीं मिली एशिया कप टीम में जगह, पाक के हेड कोच ने बता दी बड़ी वजह
पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने बाबर आज़म को एशिया कप-2025 के लिए पाकिस्तानी स्क्वॉड में नहीं चुने जाने को लेकर कहा है कि बाबर को कुछ क्षेत्रों में काफी सुधार करने की ज़रूरत है। हेसन ने कहा, "उनका स्पिन के खिलाफ स्ट्राइक रेट काफी कम है और वह इन्हें सुधारने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।"