बाबर की जगह लेने के बाद अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव था: शतक जड़ने वाले कामरान गुलाम
इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाने के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज़ कामरान गुलाम ने कहा है कि बाबर आज़म जैसे कद के खिलाड़ी की जगह खिलाए जाने पर उनपर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव था। उन्होंने कहा, "देश की तरफ से खेलने के लिए 4-सालों तक इंतजार करना निराशाजनक रहा।" उन्होंने कहा, "मेरे अंदर बहुत जुनून था।"