बाबर को पाकिस्तानी टीम की कप्तानी छोड़कर बल्लेबाज़ी पर फोकस करना चाहिए: शोएब मलिक
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आज़म को लेकर कहा है, "ज़िंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं...बाबर को इस समय मज़बूत बने रहने की ज़रूरत है।" उन्होंने कहा, "बाबर को कप्तानी से दूर रहना चाहिए क्योंकि जब भी वह एक खिलाड़ी के रूप में खेलते (बल्लेबाज़ी) हैं तो वह टीम के लिए ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हैं।"