बाबर को बहुत मौके मिले, उनकी कप्तानी को लेकर फैसला ले पीसीबी: शाहिद अफरीदी
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कहा है कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म को बहुत मौके दिए गए और अब पीसीबी को उनकी कप्तानी को लेकर फैसला लेने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, "इतने मौके किसी भी अन्य पाकिस्तानी कप्तान को नहीं मिले और विश्व कप टूर्नामेंट खत्म होने के बाद सबसे पहले पाकिस्तानी कप्तानों पर गाज़ गिरती थी।"