बाबर कप्तानी के लायक नहीं हैं, वह कौन 'आइंस्टीन' था जिसने उन्हें कप्तान बनाया: अख्तर

पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर ने टी20 विश्व कप-2024 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन पर कप्तान बाबर आज़म की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "वह कौन 'आइंस्टीन' था जिसने बाबर को कप्तान बनाया। बाबर कप्तानी के लायक नहीं हैं। अगर वह दबाव नहीं लेंगे और मैच खत्म नहीं करेंगे तो वनडे और टी20I टीम में अपनी जगह नहीं बचा पाएंगे।"

Load More