बाबर ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, टी20 विश्व कप में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले कप्तान बने
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म ने रविवार को आयरलैंड के खिलाफ 32*(34) रन बनाए और वह टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। बाबर ने टी20 विश्व कप में 17 पारियों में 549 रन बनाए हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 29 पारियों में 529 रन बनाए थे।