बाबर व कोहली की तुलना बेबुनियाद, कोहली काफी आगे हैं: पूर्व पाक क्रिकेटर ज़हीर अब्बास
पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज़ ज़हीर अब्बास ने कहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आज़म की तुलना बेबुनियाद है क्योंकि कोहली काफी आगे हैं। उन्होंने कहा, "ये फिज़ूल की बातें हैं। कोहली हर मैच में रन बनाते हैं...और बाबर किसी में नहीं। आप कैसे तुलना कर सकते हैं...जो रन बनाता है वही बड़ा खिलाड़ी है।"