बीमा के ₹4 करोड़ के लिए ऑस्ट्रेलियाई महिला ने किया मरने का नाटक, हुई अरेस्ट
एक 42-वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई महिला द्वारा बीमा के तहत मिलने वाले ₹4.1 करोड़ के लिए अपनी मौत का नाटक रचने का मामला सामने आया है। महिला ने मृत्यु प्रमाण पत्र व मौत की जांच रिकॉर्ड जैसे कई फेक डॉक्यूमेंट जमा किए थे और अपने पार्टनर के नाम पर एक नया बैंक अकाउंट खुलवाया था। महिला को मार्च में गिरफ्तार किया गया।