बीमा खरीदने और बेचने के तरीके में बड़े बदलाव की IRDAI की तैयारी, कमीशन पर पड़ेगा असर
IRDAI ने बीमा वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए दो हिस्सों वाला कंसल्टेशन पेपर जारी किया है। इसमें बीमा कंपनियों के खर्च, एजेंट व वितरकों के कमीशन, बैंक के ज़रिए बीमा बिक्री, मिस-सेलिंग और डिजिटल प्लैटफॉर्म से जुड़े कई प्रस्ताव रखे गए हैं। वहीं, IRDAI ने कमीशन सिस्टम में भी बदलाव का प्रस्ताव रखा है।