गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, 6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि SIR के दौरान हटाए गए परेश सालगांवकर और उनके परिवार के 5 सदस्यों सहित 6 वोटरों के नाम 10 दिन में बहाल किए जाएं। कोर्ट ने EC की ऑटोमेटिक नाम हटाने की प्रक्रिया की आलोचना करते हुए कहा कि नाम हटाने से पहले सुनवाई अनिवार्य है।