बॉम्बे HC के पूर्व चीफ जज एमसी छागला के बेटे व सीनियर ऐडवोकेट इकबाल छागला का हुआ निधन
बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एमसी छागला के बेटे और वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल छागला का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इकबाल छागला कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। छागला ने 1990 से 1999 तक 3 कार्यकाल तक बॉम्बे बार असोसिएशन का अध्यक्ष पद संभाला था।