बॉम्बे HC ने ₹420 करोड़ के टैक्स चोरी मामले में अनिल अंबानी के खिलाफ कार्रवाई पर लगाई रोक
उद्योगपति अनिल अंबानी को ब्लैक मनी एक्ट से जुड़े मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। अदालत ने आयकर विभाग को निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई तक अनिल अंबानी के खिलाफ कोई भी दंडात्मक या जबरन कार्रवाई न की जाए। आयकर विभाग का आरोप है कि अनिल ने लगभग ₹420 करोड़ के कर की चोरी की है।