CINTAA के दोनों गुटों की लड़ाई में हाईकोर्ट का दखल, चुनाव के नतीजों पर लगी रोक
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सिने ऐंड टीवी आर्टिस्ट्स असोसिएशन (CINTAA) के चुनाव के नतीजों पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने पूर्व आदेशों के बावजूद चुनाव कराने पर सिंटा को अवमानना नोटिस जारी किया है। उपासना सिंह और पूनम ढिल्लों गुटों के बीच विवाद पर अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को होगी। उपासना ने असोसिएशन में फाइनेंसियल गड़बड़ी का आरोप लगाया था।