बॉम्बे HC पहुंचा LPG किल्लत का मामला, केंद्र से मांगा गया जवाब
बॉम्बे हाईकोर्ट ने एलपीजी सिलिंडर की सप्लाई बढ़ाने की मांग वाली 6 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स की याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय व एक निजी कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिकाकर्ताओं का दावा है कि केंद्र के निर्देश के बावजूद नागपुर की 'कॉन्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड' घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ाने में विफल रही है।