बॉम्बे शेविंग कंपनी के लगातार स्पैम मेसेज पर भड़के बेंगलुरु के स्टार्टअप फाउंडर, बताया- घिनौना
बेंगलुरु के एक स्टार्टअप फाउंडर ने बॉम्बे शेविंग कंपनी की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि कंपनी ने एक ही दिन में उनके वॉट्सऐप पर 9 मेसेज भेजे। उन्होंने इसे 'बेहद परेशान करने वाला' और 'घिनौना' बताते हुए कंपनी के संस्थापक शांतनु देशपांडे से पूछा कि क्या उन्होंने खुद अपनी मार्केटिंग टीम को ग्राहकों को लगातार स्पैम भेजने का निर्देश दिया है।