बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी EVM चेक करने की इजाज़त, पहली बार होगी मशीन के पार्ट्स की जांच

बॉम्बे हाईकोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की जांच का आदेश दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पहली बार है जब चुनावों के बाद इवीएम की जांच होगी। कोर्ट ने कांग्रेस नेता नसीम खान की ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप वाली याचिका पर फैसला देते हुए उनके विधानसभा क्षेत्र में इस्तेमाल हुईं 5% मशीनों की जांच की इजाज़त दी है।

Load More