बॉम्बे हाईकोर्ट में निकली भर्ती, चौथी पास भी कर सकते हैं अप्लाई
बॉम्बे हाईकोर्ट में रसोइया के 18 पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए उम्मीदवार को न्यूनतम चौथी कक्षा पास होना ज़रूरी है। न्यूनतम आयु-सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष होनी चाहिए और आरक्षित वर्गों को इसमें छूट मिलेगी। उम्मीदवारों को ऑफलाइन अप्लाई करना होगा और आवेदन की अंतिम तारीख 10 सितंबर है। वहीं, चयनित उम्मीदवारों को ₹16,600-52,400/माह सैलरी मिलेगी।