बीमारी से रंग हुआ काला तो पत्नी ने बना ली दूरी, कुछ गलत करना चाहती है: यूपी में SP से होमगार्ड
कन्नौज (यूपी) में एक होमगार्ड ने एसपी से गुहार लगाते हुए कहा है कि दिल की गंभीर बीमारी के कारण उसका रंग काला हो गया है जिसके बाद पत्नी ने जीना मुश्किल करके दूरी बना ली है। होमगार्ड ने बताया कि उसकी पत्नी सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बात करती है और उसके साथ कुछ गलत करना चाहती है।