बीमार पत्नी की सेवा के लिए शख्स ने राजस्थान में लिया VRS; फेयरवेल पार्टी में हो गई पत्नी की मौत
कोटा (राजस्थान) में पति की फेयरवेल पार्टी में एक महिला की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला हार्ट की मरीज़ थी और बीमार पत्नी की सेवा करनेे के लिए पति ने वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) लिया था। सामने आए एक वीडियो में माला पहनाए जाने के बाद कुर्सी पर बैठी महिला बेसुध होकर गिरती नज़र आ रही हैं।