बीमार बहन से बेपनाह प्यार करता था मानस, 10 महीने से पत्नी से था दूर; दिव्या मिश्रा केस में खुलासा
लखनऊ में बैंककर्मी दिव्या मिश्रा की पति द्वारा हत्या किए जाने के मामले में पता चला है कि मानस अकेले मानसिक रूप से बीमार बहन की देखरेख करता था और वह उससे बहुत प्यार और उसकी फिक्र करता था। दिव्या 10 माह से मानस से अलग थी और कोर्ट की हालिया सुनवाई में उसने वापस आने से इनकार किया था।