पूरी फिटनेस के बाद भी न्यूज़ीलैंड ODI सीरीज़ से बाहर रह सकते हैं बुमराह, टेस्ट क्रिकेट पर फोकस
भारतीय तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह फिट होने के बावजूद न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज़ से बाहर रह सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट ने आगामी टेस्ट सीरीज़ और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को देखते हुए वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत यह फैसला लिया है। बुमराह अहमदाबाद में टेस्ट क्रिकेट की तैयारी कर रहे हैं।