बुमराह अगर मेगा ऑक्शन में जाते तो ₹520 करोड़ का पर्स भी काफी नहीं होता: आशीष नेहरा
जीटी के कोच आशीष नेहरा ने कहा है कि जसप्रीत बुमराह अगर आईपीएल मेगा ऑक्शन में जाते तो फ्रैंचाइज़ी के लिए ₹520 करोड़ का पर्स भी काफी नहीं होता। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट का ज़िक्र कर कहा, "पिछली सीरीज़ में जो हुआ उसे जानते हुए एक कप्तान को आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करते हुए देखना अच्छा लगा।"