कोंस्टास से बहस के बाद बुमराह ने ख्वाजा के विकेट का उनके सामने से गुज़रकर मनाया जश्न

सिडनी टेस्ट में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह की ऑस्ट्रेलियाई ओपनर सैम कोंस्टास से तीखी बहस हुई। पहले दिन के आखिरी ओवर के दौरान रन-अप शुरू करते वक्त बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा के रोकने पर बुमराह गुस्से में थे जिसके बाद कोंस्टास उनसे बहस करने लगे। बुमराह ने आखिरी गेंद पर ख्वाजा को आउट कर कोंस्टास के सामने से गुज़रकर जश्न मनाया।

Load More