बुमराह को गेंदबाज़ी कोच पूरी छूट देते हैं, कहते हैं- जो ठीक लगे वही करें: अक्षर
भारतीय ऑल-राउंडर अक्षर पटेल ने कहा है कि पेसर जसप्रीत बुमराह को गेंदबाज़ी कोच पारस म्हाम्ब्रे पूरी छूट देते हैं। उन्होंने कहा, "कोच बुमराह को ज़्यादा सलाह नहीं देते। कोच उनसे बस इतना कहते हैं कि...'आप अच्छा कर रहे हैं, जो ठीक लगे वही करें'।" बकौल अक्षर, बुमराह की गेंदबाज़ी को लेकर टीम में कोई ज़्यादा बात नहीं करता है।