बुमराह को चोटिल करना था स्टोक्स और आर्चर का प्लान: लॉर्ड्स टेस्ट को लेकर मोहम्मद कैफ
पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर लॉर्ड्स टेस्ट के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और पेसर जोफ्रा आर्चर का प्लान जसप्रीत बुमराह को चोटिल करने का था, जब वह बल्लेबाज़ी करते हुए आउट नहीं हो रहे थे। गौरतलब है, मैच में बुमराह ने रवींद्र जडेजा संग अहम साझेदारी की थी।