बुमराह की पत्नी संजना ने शेयर किया उनके लिए बेटे अंगद का मेसेज
भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह की पत्नी और स्पोर्ट्स प्रेज़ेंटर संजना गणेशन ने इंस्टाग्राम पर बेटे अंगद की तस्वीर शेयर कर पिता बुमराह के लिए उनका मेसेज, 'डैडा पर गर्व है। आज और हमेशा रहेगा' लिखा। गौरतलब है, उन्होंने बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5-विकेट हॉल लिया था। बुमराह, आईसीसी पुरुष क्रिकेटर ऑफ द इयर के लिए नामित हुए।