बुमराह ने T20 विश्व कप में जीत के बाद बेटे के साथ मैदान पर बिताया समय, वायरल हुआ वीडियो
टी20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह ने अपनी पत्नी संजना गणेशन और 10 माह के बेटे अंगद के साथ मैदान पर समय बिताया जिसका वीडियो आईसीसी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बुमराह ने टी20 विश्व कप 2024 के 8 मैचों में 15 विकेट लिए और उन्होंने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड जीता है।