बुमराह ने टेस्ट सीरीज़ से पहले कह दिया था कि वह सिर्फ 3 मैच खेलेंगे: भारत के सहायक कोच
भारत के सहायक कोच रायन टेन डिस्कॉट ने बताया है कि पेसर जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ शुरू होने से पहले कह दिया था कि वह सिर्फ 3-मैचों के लिए उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा, "हमें लगा कि...उनके फैसले का सम्मान करना चाहिए।" बकौल डिस्कॉट, निर्णय टीम मैनेजमेंट को लेना था कि उन्हें कौन-कौन से मैच खिलाने हैं।