बुमराह नहीं होते तो टेस्ट सीरीज़ पूरी तरह से एकतरफा हो जाती: ग्लेन मैक्ग्रा

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्ग्रा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर कहा है, "तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और अगर वह नहीं होते तो सीरीज़ पूरी तरह से एकतरफा होती।" उन्होंने कहा, "बुमराह बेहतरीन गेंदबाज़ हैं जिन्होंने परिस्थितियों से तालमेल बिठाने का तरीका ढूंढ लिया है।" बुमराह ने इस सीरीज़ में अबतक 30 विकेट लिए हैं।

Load More