बुमराह या अन्य पेसर्स को खास सीरीज़ से पहले मिलना चाहिए आराम: पूर्व बॉलिंग कोच भरत
भारतीय टीम के पूर्व बॉलिंग कोच भरत अरुण ने कहा है कि बल्लेबाज़ और स्पिनर सभी फॉर्मेट में खेल सकते हैं लेकिन तेज गेंदबाज़ों के लिए ऐसा संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह या अन्य किसी तेज गेंदबाज़ को खास सीरीज़ से पहले आराम मिलना चाहिए और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को उन्हें उचित मुआवज़ा भी देना चाहिए।