बुमराह सभी फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ तेज़ गेंदबाज़ हैं: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह की सराहना करते हुए कहा है कि वह एक बेहतरीन गेंदबाज़ हैं। उनके पास सभी तरह का शानदार कौशल है। उन्होंने कहा कि बुमराह तीनों फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ तेज़ गेंदबाज़ हैं। गौरतलब है, नवंबर-2024 में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5-टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेलनी है।