बायोकॉन के शेयर में म्यूचुअल फंड ने लगा डाले ₹3,300 करोड़

जुलाई महीने में म्यूचुअल फंड्स ने फार्मा कंपनी बायोकॉन लिमिटेड में ₹3,300 करोड़ का बड़ा निवेश किया है। वियाट्रिस की सहयोगी माइलन द्वारा ब्लॉक डील में बेची गई 5.64% हिस्सेदारी को घरेलू फंड मैनेजर्स ने खरीद लिया। इससे बायोकॉन स्मॉल व मिड-कैप श्रेणी में पसंदीदा शेयर बन गया है। शेयर ने बीते 1 साल में 16% का रिटर्न दिया है।

Load More