ब्याज दरें तय करने में खाद्य मुद्रास्फीति का इस्तेमाल गलत सिद्धांत है: पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एक कार्यक्रम में कहा है कि यह 'गलत सिद्धांत' है कि ब्याज दरें तय करने के लिए खाद्य मुद्रास्फीति का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। गोयल ने कहा कि ब्याज दरें तय करने में खाद्य मुद्रास्फीति का कोई लेना-देना नहीं है और यह मांग व आपूर्ति की स्थिति पर निर्भर करता है।