ब्याज से तंग आकर दिल्ली के युवक ने दी जान, बोला- ₹50,000 लिए थे बढ़ाकर ₹10 लाख कर दिए
दिल्ली के कैलाश नगर में मोबाइल फोन रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले एक युवक ने कथित तौर पर फाइनेंसर के ब्याज से तंग आकर खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या से पहले बनाए वीडियो में युवक ने कहा, "2014 में करीब ₹50,000 लिए थे...ब्याज भरता रहा फिर भी रकम बढ़कर ₹10 लाख हो गए...8-10 साल से ब्याज भरे जा रहा हूं।"