बायोपिक के एलान से पहले युवराज ने रणबीर कपूर को अपने किरदार में देखने की जताई थी इच्छा
टी-सीरीज़ ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह पर बायोपिक बनाने का एलान किया है। इससे पहले युवराज ने एक इंटरव्यू में अभिनेता रणबीर कपूर को अपने किरदार में देखने की इच्छा जताई थी। युवराज ने कहा था, "मैंने हाल ही में फिल्म 'ऐनिमल' देखी और मुझे लगता है कि रणबीर कपूर मेरी बायोपिक के लिए सही विकल्प होंगे।"