बायजू रवींद्रन असफल हुए क्योंकि उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी: Unacademy के गौरव मुंजाल
एडटेक स्टार्टअप 'अनअकैडमी' के सीईओ गौरव मुंजाल ने कहा है उनके प्रतिद्वंद्वी 'बायजू' के सीईओ बायजू रवींद्रन इसलिए असफल हुए क्योंकि उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी। 24 महीनों की सीख साझा करते हुए गौरव ने X पर कहा, "रवींद्रन ने खुद को सर्वोपरि समझा और दूसरों की नहीं सुनी...ऐसा कभी न करें...दो-टूक फीडबैक देने वाले लोगों को साथ रखें।"