बायजूस के फाउंडर रवींद्रन ने क्यों कहा, 'मैं फ्लॉवर नहीं फायर है'
बायजूस के फाउंडर और सीईओ बायजू रवींद्रन ने बायजूस की पेरेंट कंपनी थिंक ऐंड लर्न के पूर्व रेज़ोल्यूशन प्रोफेशनल, ईवाई के 3 कर्मचारियों और जीएलएएस ट्रस्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। रवींद्रन ने बायजूस के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है। रवींद्रन ने कहा, "मैं फ्लॉवर नहीं हूं, मैं फायर हूं जो जीएलएएस को हिलाकर रख देगा।"