बायजूस के मौजूदा व पूर्व कर्मचारियों को TDS न चुकाने के लिए भेजा गया नोटिस
आयकर विभाग पिछले 10 दिनों से बेंगलुरु स्थित एडटेक कंपनी बायजूस के मौजूदा व पूर्व कर्मचारियों को टीडीएस (स्त्रोत पर काटे गए कर) न चुकाने के लिए डिमांड नोटिस भेज रहा है। पूर्व कर्मचारी कौशिक कुमार लाडे ने बताया, "मैं अपने सहकर्मियों के संपर्क में हूं। मुझे यकीन है कि 6,000 से अधिक कर्मचारियों को यह नोटिस मिला है।"