बॉयफ्रेंड के साथ घर छोड़कर बेटी के भागने पर मैसूर में दंपति ने छोटी बेटी संग की खुदकुशी
मैसूर (कर्नाटक) में एक दंपति ने छोटी बेटी संग कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है। अधिकारियों के अनुसार, दंपति की बड़ी बेटी ने उन्हें बताया था कि वह एक लड़के से प्यार करती है और आपत्ति जताए जाने पर वह बॉयफ्रेंड संग भाग गई। परिवार ने सुसाइड नोट में लिखा, "हम नहीं चाहते कि वह अंतिम संस्कार में आए।"