बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर बिहार में किया नाबालिग लड़की का गैंगरेप
भागलपुर (बिहार) में एक नाबालिग लड़की के बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका कथित तौर पर गैंगरेप किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए लड़की एयरपोर्ट ग्राउंड गई थी जहां कुछ देर बातचीत के बाद वह उसके साथ गंदी हरकत करने लगा और लड़की ने विरोध किया तो उसने 2-3 दोस्तों संग उसका गैंगरेप किया।