बॉयफ्रेंड ने युवती के बाल पकड़कर ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में सरेआम जड़ा थप्पड़, पुलिस ने पकड़ा
ग्रेटर नोएडा (यूपी) की एक सोसायटी में एक युवती के बाल पकड़कर उसे सरेआम थप्पड़ जड़ते और गाली देते उसके बॉयफ्रेंड का वीडियो सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी का नाम सूर्य भड़ाना है। पुलिस के मुताबिक, युवक-युवती कॉलेज में साथ पढ़े हैं और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।