बॉयफ्रेंड से बात करने से रोकने पर पत्नी ने यूपी में पति को कॉफी में ज़हर मिलाकर पिलाया
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में मंगलवार को एक महिला ने अपने पति को कथित तौर पर कॉफी में ज़हर मिलाकर पिला दिया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की बहन के अनुसार, भाभी का एक लड़के से अफेयर है और भाई उसे बॉयफ्रेंड से बात करने से रोकता था। बकौल पुलिस, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।