बॉयफ्रेंड से लड़ाई के बाद महिला ने बेंगलुरु एयरपोर्ट को किया फोन, कहा- प्रेमी के बैग में बम है
इंद्रा रजवार नामक महिला (29) ने बेंगलुरु एयरपोर्ट को फोन कर कहा है कि मीर रज़ा नामक उसके बॉयफ्रेंड के बैग में बम है। दरअसल, इंद्रा की मीर से लड़ाई हुई थी और वह उसे मुंबई जाने से रोकना चाहती थी। इसके बाद मीर की तलाशी ली गई जिसमें कुछ नहीं मिला और इंद्रा को हिरासत में लिया गया है।