बायबैक के एलान के बाद आज इन्फोसिस के शेयरों को खरीदने की होड़, 2% चढ़ा भाव
बायबैक की घोषणा के बाद इन्फोसिस के शेयर कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को 2.32% की बढ़त के साथ ₹1544.65 के लेवल पर ओपन हुए। गौरतलब है कि इन्फोसिस के शेयरों में पिछले 1 साल में 19% से अधिक की गिरावट आई है। वहीं, 2 साल में कंपनी केवल 4.6% का ही रिटर्न देने में सफल रही है।