बियर की बोतल पर ₹10 ज़्यादा लेना पड़ा भारी, सरकार को देने पड़े ₹25000
पथानामथिट्टा (केरल) में एक शख्स से शराब की दुकान पर बियर की बोतल पर ₹10 ज़्यादा लिए गए जिसके बाद शख्स ने कंज़्यूमर फोरम में इसकी शिकायत कर दी। फोरम ने इसे लेकर केरल स्टेट बवरेजेज़ कॉर्पोरेशन (KSBC) पर ₹25000 का जुर्माना लगाया है। निगम का कहना था कि सरकार के 'सोशल सिक्योरिटी सेस' के कारण ₹10 ज़्यादा लिए गए।