बियर कैन का ढेर, मल-मूत्र से भरे पैकेट…किरायेदार के जाने के बाद यूके में ऐसी हालत में मिला घर
ब्रिटेन के एक कपल ने एक दोस्त को मात्र £30 (करीब ₹3,448) प्रति सप्ताह अपना फ्लैट किराये पर दिया था और 7 साल बाद घर खाली होने पर जब वे अंदर गए तो हैरान रह गए। अंदर 3,000 से अधिक खाली बियर कैन, यूरिन से भरे डिब्बे, मल से भरे थैले, सड़े-गले टेकअवे खाने के डिब्बे और बर्बाद दीवारें-फर्नीचर थे।